Follow Us on Our Social Media
National

Gold Price Today: सोने की तेज़ रफ्तार पर लगा ब्रेक, शुरुआती उछाल के बाद कीमतों में गिरावट; जानें आपके शहर का ताजा भाव

दिल्ली। सोने की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी तेजी के बीच शनिवार को बाजार में उतार-चढ़ाव (Gold Price) देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिन की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कारोबार खत्म होते-होते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को एमसीएक्स पर साप्ताहिक अवकाश के कारण शुक्रवार के बंद भाव ही प्रभावी रहेंगे।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। दिन की शुरुआत 1,47,840 रुपये से हुई थी और कारोबार के दौरान यह 1,48,069 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन अंत में मुनाफावसूली के चलते कीमतें नीचे आ गईं।

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट (999) सोने का भाव (Gold Price) बढ़कर 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,051 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,758 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा और गुरुग्राम में सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, रायपुर और बेंगलुरु में इसकी कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल, ब्याज दरों की उम्मीदें और निवेशकों (Gold Price) की खरीदारी के रुख के कारण आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लेना चाहिए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button