Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की जेलों में पांच साल में 375 कैदियों की मौत, 62 मामलों की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों की मौत के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। विधानसभा में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मौत हुई है।

सरकार के अनुसार, इन मामलों में 373 प्रकरणों में दंडाधिकारी या न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। इनमें से 311 मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि 62 मामलों की रिपोर्ट अब भी लंबित है।

वर्षवार आंकड़े

वर्षजेल अभिरक्षा में मौतजांच रिपोर्ट प्राप्तलंबित रिपोर्ट
202171710
202290890
202357560
202467643
2025552827
2026 (25 जून तक)35332

2022 में सबसे अधिक मौतें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में सबसे अधिक 90 कैदियों की मौत दर्ज की गई। वहीं, 2026 में 25 जून तक 35 मौतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से 32 मामलों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।

विधानसभा में प्रस्तुत इन आंकड़ों ने जेलों में कैदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और जांच प्रक्रिया की गति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button