’15 करोड़ में शेख संग सोने को तैयार’ बयान पर घिरीं इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, यूजर ने लगाया रेट तो भड़कीं

नई दिल्ली। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गई हैं। वीडियो में वह कास्टिंग काउच और समझौते जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है।
वायरल वीडियो में अपूर्वा कथित (Apoorva Makhija) तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि वह किसी छोटे रोल के लिए समझौता नहीं करेंगी, लेकिन अगर कोई बहुत बड़ा ऑफर मिले तो वह उस पर विचार कर सकती हैं। इसी बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने दुबई के किसी शेख द्वारा 10-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जाने की बात कही थी।
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कमेंट कर उनके बयान पर सवाल उठाए और एक यूजर ने तो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उनका ‘रेट’ तय करने की कोशिश की। इस कमेंट पर अपूर्वा नाराज हो गईं और उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए अपनी आपत्ति जताई।
अपूर्वा (Apoorva Makhija) के समर्थकों का कहना है कि वीडियो को संदर्भ से हटाकर देखा जा रहा है। उनका दावा है कि वह बातचीत के दौरान कास्टिंग इंडस्ट्री में होने वाले दबाव और समझौते की मानसिकता पर अपनी बात रख रही थीं। वहीं आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर दिए गए ऐसे बयान लोगों की भावनाओं को प्रभावित करते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा मखीजा किसी विवाद के कारण चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया कंटेंट और कुछ सार्वजनिक बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
फिलहाल उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विवाद के बीच अपूर्वा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और व्यक्तिगत टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की है।

