Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

CGPSC घोटाला मामले में ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर। बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार, 13 सितंबर को बड़ा बयान दिया है।

‘.किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार में यदि कोई अपराध करता है, तो उसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम साय ने कहा, “किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

कोर्ट में ED ने उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बरघोरिया के बीच हुई WhatsApp चैट का हवाला दिया। जांच एजेंसी की दलीलों के बाद अदालत ने चेतन बरघोरिया को 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया।

BRICS समिट पर भी बोले CM साय

वहीं, 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भारत को BRICS समिट की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके नेतृत्व में भारत की भूमिका को आगे बढ़ा रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button