Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

AAP ने 21 राज्यों में नियुक्त किए नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने विभिन्न राज्यों में संगठन और डिजिटल उपस्थिति को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्यतम शुक्ला वर्तमान में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी के अभियानों और नीतियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

प्रदेश के साथ राष्ट्रीय टीम में भी करेंगे काम

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अन्यतम शुक्ला छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यों में भी सहयोग और योगदान देंगे।

पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की मौजूदगी को और मजबूत करना जरूरी है। इसी दिशा में 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है।

‘पार्टी ने जो विश्वास जताया, उसके लिए आभारी हूं’

नई जिम्मेदारी मिलने पर अन्यतम शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज और सरकार की नीतियों की सच्चाई सामने रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए उनकी टीम पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अन्यतम शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठन की डिजिटल पहुंच को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button