NationalSports

Commonwealth Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, 10 पदक पक्के; 2022 का रिकॉर्ड टूटा

ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारत के छह और मुक्केबाजों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही भारत के अब कुल 10 पदक पक्के हो गए हैं। यह उपलब्धि 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के सात पदकों के रिकॉर्ड से बेहतर है।

बुधवार को जैस्मीन लैंबोरिया, अंकुश यादव, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और नरेंद्र ने अपने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रिया घणघस (60 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और जादुमणि सिंह (55 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे। मुक्केबाजी में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाता है।

साक्षी चौधरी ने आयरलैंड की खिलाड़ी को हराया

महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रेयर्स को 5-0 से हराया। साक्षी ने (Commonwealth Games 2026)  अपनी लंबाई और रीच का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए पूरे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। मुकाबले के बाद उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति लंबी दूरी से खेलकर प्रतिद्वंद्वी को मौका नहीं देने की थी।

महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मार्गन हेंडरसन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में विश्व युवा चैंपियन रह चुके सचिन सिवाच ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से हराया।

अंकुश यादव ने एकतरफा मुकाबला जीता

पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश यादव ने सेशेल्स के जेड मिकाक को एकतरफा (Commonwealth Games 2026)  मुकाबले में 5-0 से मात दी। वहीं 90+ किलोग्राम वर्ग में नरेंद्र ने समोआ के माइकल सेको को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दिन के आखिरी मुकाबले में जैस्मीन लैंबोरिया ने इंग्लैंड की एलिस ग्लेन को 4-1 से हराकर भारत की पदक संख्या दोहरे अंक तक पहुंचा दी। भारतीय मुक्केबाजों के इस दमदार प्रदर्शन से अब स्वर्ण और रजत पदकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button