ChhattisgarhRaipur

रायपुर में 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

नागरिकों ने कचरा न फैलाने का लिया संकल्प

 रायपुर | रायपुर पश्चिम विधानसभा के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक-16 में रविवार को करीब 40 लाख रुपये के विकास(Development) कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने का संकल्प लिया।

40 लाख की लागत से कई विकास कार्यों की शुरुआत

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे की मौजूदगी में गायत्री प्रज्ञा पीठ में अतिरिक्त कक्ष, खमतराई बाजार स्थित आंगनबाड़ी भवन, प्रथम तल पर जिम, सतनाम भवन के पास ग्रंथालय और योग कक्ष सहित कई विकास(Development) कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नागरिकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसंकल्प अभियान में मौजूद लोगों ने घर का कचरा नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकने और नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करने की शपथ ली। साथ ही लोगों ने आसपास के नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि शहर का विकास(Development) केवल सड़क और भवन बनाने से नहीं होता, बल्कि नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की।महापौर मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है। यदि सभी नागरिक इसका जिम्मेदारी से पालन करें, तो जलभराव, गंदगी और नालियों के जाम होने जैसी समस्याओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने स्वच्छ रायपुर के निर्माण में जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button