Sports

बेन डकेट के छक्के के बाद गुरनूर बराड़ ने खोया आपा, मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक

बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। डकेट के छक्का लगाने के बाद बराड़ अपना आपा खो बैठे और अगली गेंद के बाद उन्होंने गेंद उठाकर बल्लेबाज की ओर फेंक दी। हालांकि डकेट बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। नियमों के तहत इस हरकत पर बराड़ पर कार्रवाई या जुर्माना लगाया जा सकता है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई। डकेट ने पहले बराड़ की गेंद पर चौका लगाया और फिर लैप शॉट खेलते हुए शानदार छक्का जड़ दिया। इसी से नाराज होकर बराड़ ने अगली गेंद के बाद गेंद डकेट की ओर फेंक दी। इसके बावजूद डकेट ने अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगा दिया। इस ओवर में इंग्लैंड ने 17 रन बटोरे।

बराड़ ने विकेट लेकर लिया बदला

हालांकि बाद में गुरनूर बराड़ ने शानदार वापसी की। उन्होंने 13वें ओवर में पहले जैकब बेथल को शॉर्ट गेंद पर आउट किया और फिर बेन डकेट को भी पवेलियन भेज दिया। डकेट ने 45 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि बेथल 31 गेंदों पर 14 रन ही बना सके। बराड़ की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने डकेट का शानदार कैच लपका।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button