विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने की वरिष्ठ नेताओं और विधायक दल की बैठक
सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को दो अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। पहली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा(Assembly) में उठाए जाने वाले मुद्दों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की, जबकि दूसरी बैठक कांग्रेस विधायक दल की रही, जिसमें विधायकों के साथ सत्र की तैयारियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर मंथन किया गया। दोनों बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही।
वरिष्ठ नेताओं ने सत्र की रणनीति पर किया मंथन
वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विधानसभा(Assembly) में सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है और जनहित से जुड़े विषयों को किस तरह प्रमुखता से उठाया जाए, इस पर चर्चा की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम, गुरु रुद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, धनेश पाटिला और विकास उपाध्याय मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति और समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक दल की बैठक में भी बनी रणनीति
इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक में उपनेता लखेश्वर बघेल, सचेतक दलेश्वर साहू, उपसचेतक दिलीप लहरिया सहित पार्टी के विधायक कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, भोलाराम साहू, लालजीत सिंह राठिया, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, यशोदा निलाम्बर वर्मा, देवेंद्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा, अंबिका मरकाम, द्वारिकाधीश यादव, शेषराज हरबंश, अटल श्रीवास्तव, व्यास कश्यप, फूलसिंह राठिया, कविता प्राणलहरे, संदीप साहू, जनक ध्रुव, ओंकार साहू, इंद्र साव और हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुए। बैठक में पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक दल के सचिव अमित पांडे और मुख्य प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी भी उपस्थित रहे।
सत्र में विपक्ष की भूमिका पर रहेगा फोकस
बैठकों के दौरान आगामी विधानसभा(Assembly) सत्र में विपक्ष की भूमिका को प्रभावी बनाने, जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से रखने और सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि सदन के भीतर कांग्रेस एकजुट होकर अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सके। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस महंगाई, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, रोजगार और प्रदेश से जुड़े अन्य अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

