राम कपूर का नेशनल टीवी पर दिल दहला देने वाला खुलासा, बोले- ’13 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल में हुआ था मेरा मोलेस्टेशन’

एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिनों कंटेस्टेंट्स के नए-नए सीक्रेट सामने आ रहे हैं, जो ऑडियंस को हैरान कर रहे हैं. अब इस शो में राम कपूर ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है. ‘लॉकअप’ के दौरान राम कपूर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट दुनिया के सामने रख दिया है. राम कपूर ने अपने बचपन का ट्रॉमा शेयर करते हुए कहा कि बॉर्डिंग स्कूल में उनके साथ तब यौन शोषण हुआ था और उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल की थी. उन्होंने ये भी बताया कि इतने सालों तक इस घटना के बारे में सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी कपूर ही जानती थीं और उन्होंने कभी किसी से इसका जिक्र नहीं किया.
राम कपूर ने अपनी जिंदगी का ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर न सिर्फ लोग हैरान हो गए, बल्कि होस्ट फराह खान की आंखों में आंसू भी आ गए. राम कपूर ने बताया कि जब वो महज 13 साल के थे तो बॉर्डिंग स्कूल में स्कूल में पढ़ते थे, तब उनका यौन शोषण हुआ था. राम कपूर की इस बात को सुनकर सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो गए.‘लॉकअप’ के जजमेंट डे पर जब रियाज अली, श्रेया कालरा और राम कपूर डेंजर जोन में आए तो राम कपूर ने बजर बजाते हुए अपना सीक्रेट दुनिया को बताने का फ़ैसला लिया. उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा, “मैं सिर्फ 13 साल का था जब स्कूल में मेरा मोलेस्टेशन हुआ था. तब मैं हॉस्टल में रहता था और मेरे सीनियर ने जो उस समय 10 वीं कक्षा में थे उसने मुझे मोलेस्ट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने मुझसे माफी माँगी. लेकिन मुझे इस सबसे उभरने में बहुत समय गया. आज से पहले, मेरी जिंदगी में इस बात को मेरी पत्नी गौतमी कपूर के अलावा कोई नहीं जानता था. मैं ये बात न ही मेरे पैरेंट्स को बताई न ही मेरे बच्चों को. मैंने कभी भी इस बारे में किसी से या किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करने की हिम्मत नहीं की थी.” राम कपूर ने बताया कि इस घटना ने उनके दिमाग और जिंदगी पर एक गहरा और कभी न मिटने वाला असर छोड़ा है.

