अंबानी परिवार की गणेश पूजा में सलमान खान का सिंपल लुक वायरल, कपड़ों से ज्यादा महंगी है घड़ी; जानें कुल कीमत

मुंबई। अंबानी परिवार की गणेश पूजा में सलमान खान अपने सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सलमान ने इस दौरान नीले रंग की लाइन वाली शर्ट, जींस, चप्पल और सिर पर बंडाना पहना था। लुक भले ही साधारण नजर आ रहा था, लेकिन उनके आउटफिट और एक्सेसरीज की कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है।
सेलिब्रिटी अपडेट्स पर आधारित इंस्टाग्राम हैंडल Filmdom.in के मुताबिक, सलमान खान के इस पूरे लुक की कीमत करीब 34 लाख 7 हजार रुपये है। इसमें सबसे महंगी चीज उनकी घड़ी है।
शर्ट से चप्पल तक, जानें कितनी है कीमत
सलमान ने Ralph Lauren की लिनेन शर्ट पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 12,500 रुपये बताई गई है। वहीं उनकी जींस Diesel ब्रांड की है, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये है।
उन्होंने पैरों में Valentino Garavani की चप्पल पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 59 हजार रुपये बताई जा रही है। सिर पर बांधे गए बंडाना की कीमत करीब 1,500 रुपये बताई गई है।
सलमान ने गले में करीब 45 हजार रुपये की चेन और हाथ में करीब 65 हजार रुपये का ब्रेसलेट भी पहना था।
32 लाख रुपये की घड़ी ने खींचा ध्यान
सलमान के इस लुक में सबसे महंगी एक्सेसरी उनकी कलाई पर नजर आई घड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह Audemars Piguet ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।
इन सभी चीजों की कीमत जोड़ने पर सलमान खान का यह पूरा लुक करीब 34 लाख 7 हजार रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि, ये कीमतें मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं।
सलमान की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। इसके अलावा सलमान अगले साल ईद पर एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का आधिकारिक टाइटल अभी घोषित नहीं किया गया है, हालांकि इसे ‘मॉन्स्टर’ नाम से जोड़ा जा रहा है। फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं।



