Chhattisgarh

जल जीवन मिशन पर विधानसभा में सरकार से सवाल, आज कांग्रेस ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक भैयालाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता और उनके भौतिक सत्यापन को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से सवाल किए।

आज का दिन विधानसभा में राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांग सकती है, जिस पर सदन में चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत प्रदेश की पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण तथा जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी सदन में उठेगा।

वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button