Follow Us on Our Social Media
National

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर देशव्यापी अभियान,15 अगस्त से ‘सरपंच चैलेंज’ शुरू करेगा CJP

दिल्ली। काकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान की घोषणा की है।

यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा। इसके तहत अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का सोशल ऑडिट करने और देशभर के सरपंचों से अपने गांव के स्कूलों को बेहतर बनाने की अपील की जाएगी।

दीपके ने वीडियो संदेश में कहा कि वह अभियान (CJP) की शुरुआत महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव से करेंगे। यहां वे सरपंच से सरकारी स्कूल की सुविधाओं में सुधार के लिए पहल करने का अनुरोध करेंगे। इस पहल को ‘सरपंच चैलेंज’ नाम दिया गया है।

स्कूलों में सुविधाओं की जांच करेंगे अभिभावक

CJP ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के सरकारी स्कूल जाकर बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति देखें। यदि कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर जानकारी साझा करने को कहा गया है।

ये भी पढ़े: सरकार ने मानी छात्रों की लगभग हर मांग, CGL परीक्षा रद्द करने पर अटका मामला

पार्टी जल्द ही एक प्रिंट करने योग्य ऑडिट फॉर्म भी जारी करेगी। इसमें अभिभावक स्कूल में मौजूद और अनुपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह फॉर्म CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभियान के वीडियो लिंक के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

‘गांव के स्कूलों की सबसे ज्यादा उपेक्षा’

दीपके ने कहा कि पिछले दशकों में देश में कई बड़ी इमारतें और संस्थान बनाए गए, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान और श्रमिक देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, तो उनके बच्चों को बेहतर सरकारी स्कूल क्यों नहीं मिल सकते।

उन्होंने कहा कि जो सरपंच अपने गांव के स्कूलों में सुधार की पहल करेंगे, उन्हें CJP के सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरों के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दूसरे गांवों के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को भी स्कूल सुधार के लिए प्रेरित करना है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button