कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: 132 की मौत, 570 घायल; 61 इमारतें जमींदोज

बोगोटा। कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप (earthquake) ने देश के बड़े हिस्से को हिला दिया। यह 21वीं सदी में कोलंबिया में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।
भूकंप से कई शहरों में इमारतें ढह गईं। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
कई इमारतें ढहीं, मलबे में दबे लोग
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में परेरा में चार मंजिला इमारत (earthquake) (earthquake) गिरती दिखाई दी। मनीजालेस में नियो-गोथिक कैथेड्रल का साइड टावर भी ढह गया और मलबा सड़कों पर फैल गया। कैली में बचावकर्मियों ने पांच मंजिला इमारत के मलबे से छह महीने की बच्ची और उसकी मां को सुरक्षित बाहर निकाला।
एक अस्पताल में भी मरीजों को रस्सियों की मदद से खिड़कियों के रास्ते बाहर निकालते देखा गया। कई इलाकों में स्थानीय लोग भी बचाव दल के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं।
21 आफ्टरशॉक्स से दहशत
कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने भूकंप (earthquake) के बाद आफ्टरशॉक्स की चेतावनी दी है। अब तक 21 झटके महसूस किए जा चुके हैं। राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला के मुताबिक भूकंप से करीब 1,575 घर, 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। कम से कम 61 इमारतें पूरी तरह ढह गईं।
सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तेजी से फंड जारी करने के उद्देश्य से आपातकाल घोषित किया है। राष्ट्रपति ने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
चोको में सबसे ज्यादा नुकसान
भूकंप का केंद्र प्रशांत क्षेत्र के पास बताया गया है। चोको क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राहत टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण है। कई स्थानों तक केवल नाव या हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है।



