Chhattisgarh

NEET MDS 2026 में छत्तीसगढ़ के डॉ. आयुष साहू का कमाल, ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा दंत चिकित्सक डॉ. आयुष साहू ने NEET MDS 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 10 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।

डॉ. आयुष साहू वर्तमान में AIIMS Delhi में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा Government Dental College Raipur से पूरी की थी। देश की सबसे प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर दंत चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET MDS में शीर्ष 10 में स्थान हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।

डॉ. साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. आयुष साहू की सफलता प्रदेश के हजारों मेडिकल और डेंटल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि समर्पण, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button