Entertainment

जून 2026 बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिलीज महीना, 9 फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर होगी जबरदस्त टक्कर

मुंबई। जून 2026 बॉलीवुड के लिए साल का सबसे बड़ा रिलीज महीना बनकर उभरा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के चार शुक्रवारों में कुल 9 बड़ी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इनमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और हॉरर जैसी कई विधाओं की फिल्में शामिल हैं, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।

महीने की शुरुआत 5 जून को बॉबी देओल की बंदर और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है जैसी चर्चित फिल्मों से हुई है। इसके बाद 12 जून को एक साथ चार फिल्मों का बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। इस दिन मैं वापस आऊंगा, भारत भाग्य विधाता, गर्वनर द साइलेंट सेवियर और इकोस ऑफ द पास्ट रिलीज होंगी।

19 जून को कॉकेट-2 देगी दस्तक

इसके बाद 19 जून को शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं महीने के आखिरी शुक्रवार यानी 26 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल रिलीज होगी, जिस पर ट्रेड की खास नजर है।

फिल्म कारोबार के जानकारों का मानना है कि एक ही महीने में इतनी बड़ी फिल्मों की रिलीज से सिनेमाघरों में स्क्रीन शेयरिंग और शो टाइम को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हालांकि इससे थिएटर कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

दर्शकों का प्यार बनाएगा बॉक्स ऑफिस का विजेता

दर्शकों के लिए जून किसी फिल्मी उत्सव से कम नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन 9 फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस का असली विजेता बनकर उभरती है और किसे दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button