Follow Us on Our Social Media
Entertainment

तलाक की अफवाहों पर करणवीर बोहरा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- निजी जिंदगी पर नहीं करना चाहता बात

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के अलग होने की चर्चाओं के बीच अभिनेता ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों की 20 साल पुरानी शादी टूटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, करणवीर ने इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया, लेकिन अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एक इंटरव्यू में करणवीर बोहरा ने कहा कि वह फिलहाल इस विषय पर बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, “जब मैं किसी मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता, तो सम्मानपूर्वक मना कर देता हूं और उम्मीद करता हूं कि लोग भी इसका सम्मान करेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर अभिनेता ने कहा कि अब ऐसी बातों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। उनके मुताबिक, समय के साथ उन्होंने लोगों की राय और अफवाहों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की चर्चाओं को खुद पर हावी नहीं होने देते।

करणवीर बोहरा और कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल एवं पूर्व वीजे टीजे सिद्धू की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। दोनों तीन बेटियों के माता-पिता हैं। उनकी जुड़वां बेटियां बेला और विएना का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि सबसे छोटी बेटी जिया वैनेसा का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए गए खास पल साझा करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करणवीर बोहरा कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों के अलावा ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘लॉक अप’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। अभिनेता का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों को उनके वास्तविक व्यक्तित्व को करीब से जानने का अवसर मिला है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button