थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ 23 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई। साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।
इससे पहले फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी।
CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को A (18+) सर्टिफिकेट जारी किया है। इसके बाद मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया।
तीन भाषाओं में होगी रिलीज
एच. विनोत के निर्देशन में बनी ‘जन नेता’ का निर्माण KVN प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। हिंदी संस्करण का नाम ‘जन नेता’ रखा गया है।
3 घंटे से ज्यादा का रनटाइम
फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट 11 सेकेंड है। यह थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि वह सक्रिय राजनीति में आने के बाद फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

